फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लाह की नाफरमानी से हो रही है ज्यादतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लाह की नाफरमानी से हो रही है ज्यादतियां
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद की वार्षिक सभा में उलमा ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग सामाजिक बुराइयों में लिप्त होते जा रहे हैं। युवाओं में शराब पीने की लत बढ़ती जा रही है। ऐसे युवक अल्लाह की नाफरमानी कर रहे हैं। इसी कारण मुस्लिम समाज में ज्यादती बढ़ती जा रही है। उलमा ने मुस्लिम समाज के लोगों को बुराई छोड़कर अच्छाई के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। समाज की उच्च शिक्षा पर बल दिया।
विज्ञापन

कस्बे की नई बस्ती में भट्ठे वाली मस्जिद के परिसर में जमीयत उलमा-ए-हिंद की वार्षिक सभा का आयोजन हुआ। उलमा ने कहा कि मुस्लिम समाज में तेजी से बुराइयां फैलती जा रही हैं। समाज के लोगों व युवाओं में जुआ, सट्टा व शराब पीने की लत बढ़ती जा रही है। हमें बुराइयां छोड़कर अच्छाई के रास्ते पर चलना होगा। समाज के ऐसे लोगों को चिह्नित करें, जो शराब व सुल्फे के आदी हो गए है। उन्हें चुपचाप समझाया जाएगा। बुराइयां छोड़कर अच्छाई के रास्ते पर चलने के लिए मजबूर किया जाएगा। उलमा ने कहा कि शिक्षा के अभाव के कारण हमारे समाज की तरक्की नहीं हो रही है। समाज में तरक्की लाने के लिए हमें अपने बच्चों की उच्च शिक्षा पर बल देना होगा। सभा में कोरोना वेक्सीन लगवाने पर भी बल दिया गया। कोरोना के खात्मे व देश में अमन चैन की दुआओं के साथ सभा का समापन हुआ। इस मौके पर इमाम नवाब कुरैशी, हाफिज अल्लाह मेहर, आबाद कुरैशी, जमशेद कुरैशी, हाफिज शेरदीन, इस्लाम मंसूरी, शाहिद मंसूरी, चौधरी जियाउल हसन, नवाब कुरैशी व राशिद मंसूरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाफिज शेरदीन व संचालन आसिफ कुरैशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें