फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election : 2017 में जिस सीट पर दर्ज हुई थी भाजपा की बड़ी जीत, वहां भी उलझा गणित, बसपा प्रत्याशी ने दिलचस्प किया मुकाबला

Fri, 11 Feb 2022 01:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

2017 के विधानसभा चुनाव में जिस सीट पर भाजपा की सबसे बड़ी जीत दर्ज हुई थी, इस बार उस पर भी भाजपा का गणित बिगड़ता नजर आ रहा है। वहीं बसपा से चुनाव लड़े पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।
विज्ञापन
UP Election 2022 Phase-1 Voting - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में पांच साल पहले खतौली विधानसभा सीट पर भाजपा की शहर में सबसे बड़ी जीत हुई थी। लेकिन मतदाता ने इस बार गणित को उलझा दिया है। बसपा से चुनाव लड़े पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना ने मुकाबले को दिलचस्प मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। हार-जीत का अंतर कम रहेगा।

विज्ञापन


भाजपा ने विधायक विक्रम सैनी को ही दोबारा से टिकट दिया था। प्रचार के दौरान शुरुआत में उन्हें मतदाताओं की नाराजगी भी झेलनी पड़ी। लेकिन हालात धीरे-धीरे सामान्य हुए। वहीं गुरुवार को फैसले की घड़ी आई तो मतदाताओं ने अपना कमाल कर दिखाया।

यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि तीन लाख 16 हजार 726 मतों में से दो लाख 18 हजार 719 मतदाताओं ने मतदान किया। पिछले चुनाव में दो लाख 12 हजार मतदाताओं ने वोट डाले थे। बसपा ने इस सीट पर मुकाबले को रोचक बना दिया है। बसपा प्रत्याशी करतार भड़ाना यहीं से 2012 में खतौली से विधायक रह चुके हैं। बसपा के बेस वोट के अलावा उन्होंने किन मतों में सेंधमारी की है, यह तो नतीजे ही बताएंगे। लेकिन इस बार मुकाबला नजदीक का है।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें