फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवान आशुतोष की महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

Tue, 02 Aug 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शिव चौक पर भगवान आशुतोष की आरती करते एसएसपी दीपक कुमार और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शिवरात्रि पर देर शाम शिवचौक पर महाआरती का आयोजन हुआ। महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भगवान शिव के जयघोष से शिवचौक गुंजायमान हो गया। 

शिवचौक पर देर शाम महाआरती का भव्य नजारा रहा। महाआरती में डीएम दिनेश सिंह और एसएसपी दीपक कुमार शामिल हुए। महाआरती में शहर के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। आरती के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का जयघोष किया।
विज्ञापन


महाआरती का नजारा देखने के लिए शिवचौक के चारों तरफ भारी भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरती के दौरान शिवचौक के सभी रास्ते सील कर दिए। महाआरती में सुशील शर्मा, भीमसेन कंसल, आत्माराम गर्ग, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री महेश बंसल, साधुराम गर्ग आदि मौजूद रहे। कांवड़ यात्रा के बाद महाशिवरात्रि पर प्रतिवर्ष महाआरती का आयोजन होता है। कार्यक्रम में श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें