फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मेज की दराज खुलते ही लिफाफा अंदर...भ्रष्टाचार बाहर

विज्ञापन
शाहपुर में नवागत बीडीओ का स्वागत करते अधिकारी व कर्मचारी।फोटो स्रोत ब्लॉक कर्मचारी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शाहपुर खंड विकास कार्यालय के वायरल वीडियो ने विकास भवन तक हलचल मचाकर रख दी। बीडीओ परशुराम शर्मा अपने कार्यालय में फाइलों को देखकर बातें करते हुए मेज की दराज खोल देते हैं। सामने खड़ा व्यक्ति सफेद लिफाफा दराज में डाल देता है। दराज तो बंद हो गई लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप बाहर निकल आए। सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने बीडीओ को मुख्यालय पर अटैच कर लिया और जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई है।
विज्ञापन

बुधवार को वायरल हुई डेढ़ मिनट के वीडियो में सिर्फ बीडीओ नजर आ रहे हैं। वह अपने कार्यालय में बैठे हुए फाइलों को पढ़ते हुए कुछ लोगों से मनरेगा पर बातें कर रहे हैं। आवाज अस्पष्ट है लेकिन दराज खोलने के दौरान सुनाई देता है कि यहां रख दो।
लिफाफा अंदर गिरते ही वह दराज बंद करने का प्रयास करते हैं। इसी दौरान वह दूसरे शख्स से कागज लेकर उसका अवलोकन करने लगते है और वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कुछ समय तक कैमरे का फोकस बीडीओ व खुली दराज पर रखता है ।
विज्ञापन

-
लिफाफे की जांच के लिए बनाई टीम
सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने बताया कि बीडीओ परशुराम शर्मा को जनपद मुख्यालय से अटैच किया गया है। वायरल वीडियो की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। कमेटी में स्वतः रोजगार के उपायुक्त केएन पांडेय को अध्यक्ष और जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया को सदस्य बनाया गया है ।

शाहपुर पहुंच गए नए बीडीओ त्यागी
शाहपुर। सीडीओ ने अरविंद कुमार त्यागी को शाहपुर का खंड विकास अधिकारी बनाया। देर शाम त्यागी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। कर्मचारियों के साथ खंड विकास क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों एवं संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। इस दौरान गांव विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष हरीशचंद्र, एडीओ पंचायत ओमकुमार, अजय कुमार, धर्मदत्त, प्रिया चौधरी, फिरोज चंद्रा, अरविंद मलिक, पुनीत मलिक, देशपाल मलिक, ललित, रचना व बिट्टू, लोचन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें