तीन मार्च को एक आधार कार्ड महिला को मिला, जिस पर माजिद नाम लिखा था। फोटो युवक का लगा था। इस बारे में कहने पर युवक ने महिला को बच्चों सहित मार डालने की धमकी दी। मंगलवार को महिला व उसके बच्चों के साथ मारपीट की गई।
आरोपी ने बच्चे के गले पर चाकू लगाकर बैंक खाते से पांच लाख रुपये निकलवा कर वसूल किए। आरोप है कि युवक ने 9 माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था।
पीड़िता का आरोप है कि युवक उस पर बच्चों सहित धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बना रहा था। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि आरोपी को एटूजेड रोड से पकड़ गया है। पीड़िता का मेडिकल भी कराया है।
इस तरह पुलिस में पहुंचा मामला
आरोपी युवक ने मंगलवार देर शाम महिला व बच्चों से मारपीट की। पीड़िता ने क्षेत्र के ही एक गांव में रहने वाले अपने जीजा को फोन किया था, जो हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचा था। वह सभी महिला को लेकर नई मंडी कोतवाली पहुंचे थे। महिला ने पुलिस को बताया था कि उसका अपने पति से विवाद हो गया था। युवक ने उससे इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी करने का झांसा दिया था।