फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जुमे की नमाज के लिए ड्रोन उड़ा कर देखी व्यवस्था

Thu, 14 Mar 2024 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रमजान माह के पहले जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस अभी से सतर्क हो गई है। खालापार व अन्य मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर मकानों व अन्य भवनों की छतों व सुरक्षा व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन


सीएए लागू होने के बाद रमजान माह में पहले जुमे की नमाज अदा की जाएगी। नमाज में काफी लोग एक साथ जुटेंगे, इसी के चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने चुनाव में विवाद व अन्य विवादों के दौरान नियंत्रण पाने के लिए अपनी तैयारी को कई स्थानों पर बलवा डि्रल का अभ्यास कर परखा है। इसी प्रक्रिया के चलते पुलिस ने बुधवार को शहर कोतवाली क्षेत्र में ड्रोन उड़ाकर खालापार, किदवईनगर, सूजड़ू आदि मिश्रित क्षेत्र में मकान व दुकानों की छतों को देखा है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह, सिविल लाइन प्रभारी ओम प्रकाश सिंह को अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर निगरानी करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें