फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्पिता सैनी ने जीती दार्जिलिंग हिल मैराथन

विज्ञापन
धावक अर्पिता सैनी को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले के रोहाना गांव की खिलाड़ी अर्पिता सैनी ने दार्जिलिंग पुलिस द्वारा आयोजित दार्जिलिंग हिल मैराथन जीत ली है। उन्हें देश की जानी मानी एथलीट दीपा करमाकर ने एक लाख का चेक ईनाम के रूप में दिया।
विज्ञापन

दार्जिलिंग में हिल मैराथन का शुभारंभ पुलिस विभाग के डीआईजी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मैराथन में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिले के रोहाना गांव की अर्पिता सैनी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रदेशों से आए खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। अर्पिता के कोच संजीव कुमार ने बताया कि ओलंपिक मेडलिस्ट दीपा करमाकर ने अर्पिता सैनी को एक लाख का चेक और ट्राफी प्रदान की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और सामाजिक संगठनों से जुडे़ लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें