फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती के प्रथम चरण में 4346 युवकों का चयन

Sun, 30 Aug 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दस दिन तक शहर में चली सात जिलों की सेना भर्ती रैली में 66779 युवक शामिल हुए। इनमें से 4346 नौजवान ही शारीरिक परीक्षा में पास हो सके।
विज्ञापन


प्रथम चरण में पास हुए इन अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 29 नवंबर को मेरठ में होगी। शनिवार को अंतिम दिन शारीरिक परीक्षा में पास हुए युवकों का मेडिकल परीक्षण हुआ।


शहर में 21 अगस्त से चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में सेना की भर्ती रैली चल रही थी। इस भर्ती रैली में गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, रामपुर, बागपत, मुरादाबाद, शामली और मुजफ्फरनगर सहित सात जिलों के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया और 66779 नौजवान सेना में भर्ती के लिए आए।
विज्ञापन


इनमें से 4346 का शारीरिक परीक्षा के बाद सेना के लिए चयन कर लिया गया है। शनिवार को अंतिम दिन स्पोर्ट्स स्टेडियम में 650 अभ्यर्थियों का मेडिकल किया गया। ट्रेडमैन की भर्ती के लिए आए अभ्यर्थियों से पिछले तीन दिन से बारबर, कुक, कारपेंटर आदि का काम करवा कर देखा जा रहा है।

सभी अभ्यर्थियों की कागजी कार्रवाई को पूरा कराया गया है। कुछ अभ्यर्थियों को मेडिकल के लिए मेरठ के एमएच भेजा गया है।

सेना के डीआर कर्नल पंकज साहनी ने बताया कि पास हुए अभ्यर्थियों की 29 नवंबर को मेरठ में लिखित परीक्षा होगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने के लिए प्रवेशपत्र दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-मुजफ्फरनगर सबसे ऊपर, रामपुर सबसे नीचे

- बागपत सबसे ज्यादा मजबूत
मुजफ्फरनगर। शहर में दस दिन तक चली भर्ती रैली प्रक्रिया में युवाओं का हुजूम उमड़ा। सात जिलों से आए हजारों युवकों ने भर्ती रैली में हिस्सा लिया।

इस भर्ती रैली में सबसे ज्यादा युवक मुजफ्फरनगर से 19589 आए तो वहीं दूसरी ओर रामपुर से सबसे कम 3467 युवक आए। सेना के अधिकारियों के अनुसार सेहत के हिसाब से सबसे ज्यादा मजबूत युवक बागपत के थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें