फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइडियल किड्स में मनाया गया सेना दिवस

विज्ञापन
आईडियल किड्स स्कूल में सेना दिवस मनाते विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
आइडियल किड्स में मनाया गया सेना दिवस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में 72 वां सेना दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आर्मी के परिवेश में सजे बच्चों ने भी मानो सेना के जवानों जैसे शौर्य अपने भीतर अनुभव कर रहे हो ऐसा प्रतीत हो रहा था।
विज्ञापन

बच्चों ने सलामी देकर अपने देश की सेना के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की। निदेशक पीके जैन ने सभी को सेना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मैं अपने पूरे आइडियल किड्स परिवार के साथ, मां भारती की आन बान शान, साहस, शौर्य और पराक्रम की धनी भारतीय सेना को सलामी देता हूं, जिसके कारण आज हमारे राष्ट्र का प्रत्येक नागरिक अपने को पूर्ण सुरक्षित अनुभव कर रहा है। प्रत्येक वर्ष 15 जनवरी को भारत में सेना दिवस इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 1949 में फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बूचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी। इस दिन दिल्ली के परेड ग्राउंड पर आर्मी के परेड का आयोजन होता है। यह आर्मी डे के तमाम कार्यक्रमों में से सबसे बड़ा आयोजन होता है। इंचार्ज नीता अग्रवाल ने सभी बच्चों को भारतीय सेना का परिचय कराते हुए महत्व बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टाफ का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें