फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र लाइसेंस धारक निकला नकली फूड सप्लीमेंट सप्लायर

विज्ञापन
विज्ञापन
शस्त्र लाइसेंस धारक निकला नकली फूड सप्लीमेंट सप्लायर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नकली फूड सप्लीमेंट बनाकर युवाओं के जीवन से खिलवाड़ करने के आरोप में जेल गया भाकियू नगर कोषाध्यक्ष मोहम्मद अर्शी शस्त्र लाइसेंसधारक पाया गया है। जांच में आरोपी के पास शस्त्र लाइसेंस होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इसके निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद पुलिस ने करीब एक पखवाड़े पूर्व जनपद में शारीरिक सौष्ठव बनाने वाले नकली फूड सप्लीमेंट बनाकर सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। मामले में भाकियू नगर कोषाध्यक्ष रहे मोहम्मद अर्शी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गिरफ्तारी के समय मोहम्मद अर्शी ने अपने पास शस्त्र लाइसेंस होने की बात पुलिस से छिपा ली थी, जो मामले की जांच के दौरान पुलिस के सामने आ गया। इसके बाद पुलिस ने अब आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि नकली फूड सप्लीमेंट बनाने व सप्लाई करने के आरोपी मोहम्मद अर्शी के पास शस्त्र लाइसेंस होने की बात जांच में सामने आई है, जिसकी जानकारी आरोपी द्वारा पुलिस से छिपाई गई थी। आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस संबंध में संबंधित थाना पुलिस को कार्रवाई करने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें