भोपा के कादीपुर में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देते अतिथि। संवाद
- फोटो : mathura
भोपा। कादीपुर में ब्लाॅक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें अर्जुन प्रथम, तमश द्वितीय और अमन तृतीय स्थान पर रहा। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कुल पांच राउंड हुए।
फाइनल राउंड में अर्जुन सूर्यवंशी कादीपुर प्रथम, तमश तोमर बेलड़ा द्वितीय व अमन मोरना तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि कवि पंडित रामकुमार रागी, चौधरी ब्रजवीर सिंह, अरुण सिंह, जगत सिंह ने विजेताओं को प्रमाण पत्र, ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। रेफरी उज्जवल देशवाल व सोनू बालियान रहे। जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा व प्रीति पाल ने बताया कि ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता फरवरी के प्रथम सप्ताह में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।