फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्यूआई 366 : सबसे खराब स्तर पर हवा की गुणवत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बढ़ता वायु प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए चुनौती बन गया है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक वर्तमान सीजन के सबसे खतरनाक स्तर 366 पर पहुंच गया। अस्थमा और अन्य रोगियों के लिए बड़ी समस्या पैदा हो गई है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से धंधेड़ा स्थित एमएसक्यू स्टील को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

एनसीआर क्षेत्र में ग्रेप-3 की पाबंदियां लागू किए जाने के बावजूद वायु प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। औद्योगिक आस्थान से निकलता जहरीला धुआं और निर्माणाधीन भवनों के आसपास से उठती धूल वातावरण को प्रदूषित बना रही है।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ.गीतेश चंद्रा ने बताया कि ठंड के मौसम के कारण वायु प्रदूषण का ग्राफ बढ़ रहा है। कई कंस्ट्रक्शन साइट का निरीक्षण किया। लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.योगेन्द्र त्रिखा का कहना है कि प्रदूषित हवा फेफड़ों को ही प्रभावित नहीं करती, बल्कि इससे हृदय के भी प्रभावित होने की आशंका रहती है। आंखों के लिए भी वायु प्रदूषण नुकसानदेह होता है। चश्में और मास्क का प्रयोग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में वायु प्रदूषण की स्थिति
तारीख एक्यूआई
08 नवंबर 278
09 नवंबर 305
10 नवंबर 270
11 नवंबर 240
12 नवंबर 205

13 नवंबर 301
14 नवंबर 356
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें