फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सवा माह बीता, मगर किसान के अपहरणकर्ताओं का नहीं लगा सुराग

Sat, 15 Nov 2025 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। गांव तालड़ा के जंगल में किसान अरुण कुमार उर्फ अटल को अगवा करके 10 लाख रुपये की फिरौती वसूलने वाले बदमाशों सवा माह बाद भी सुराग नही लग सका। पुलिस की जांच शुरू से अब तक एक ही पायदान पर खड़ी है।
विज्ञापन

गांव तालड़ा के मूल निवासी तथा हाल में कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा में रहने वाले किसान अरुण कुमार उर्फ अटल का तीन अक्तूबर की सुबह 11 बजे गांव तालड़ा के जंगल में नकाबपोश दो बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। बदमाशों ने किसान के पुत्र मयंक से दस लाख रुपये की फिरौती वसूल कर रात के समय किसान को छोड़ दिया था।

इस मामले में एसओजी के अलावा पुलिस की कई टीम घटना का खुलासा करने के लिए लगाई गई थी। पुलिस ने किसान के नौकर के पुत्र सहित गांव के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पुलिस टीम ने जानसठ से लेकर गांव तालड़ा तक लगे एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तक खंगाली। इसके बावजूद भी बदमाशों का सुराग तक नहीं लग सका। पुलिस टीम ने नौकर के पुत्र सहित कई संदिग्ध लोगों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स की भी जांच पड़ताल की। इसके बावजूद कोई सुराग हाथ नहीं लग सका हैं।
पुलिस के मुताबिक जांच में अभी तक बदमाशों का पता नहीं चल सका है। थाना पुलिस का कहना है कि अब तो मामला संदिग्ध लगने लगा है। वहीं इस घटना को एक माह 13 दिन बीत गए है।
विज्ञापन


सीओ यतेंद्र नागर का कहना है कि इस घटना में पुलिस की टीमें लगी हुई है। अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें