फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्यूआई 345 : सेहत को नुकसान पहुंचा रहा वायु प्रदूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सुबह और शाम के समय कोहरा छाने लगा है। वायु प्रदूषण भी सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। तापमान नीचे जाने के बाद से शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक भी 345 दर्ज किया गया। सांस और अस्थमा रोगियों की परेशानियों में इजाफा हुआ।
विज्ञापन


बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए एनसीआर क्षेत्र में ग्रेप-3 की पाबंदियां लागू की गई थी लेकिन मानकों का पालन न होने के कारण वायु प्रदूषण से लोगों को राहत नहीं मिल पाई। कोल्हुओं से जहरीला धुआं निकल रहा है जबकि सड़कों पर उड़ती धूल भी प्रदूषण में बढ़ोतरी कर रही है। हवा में प्रदूषणकारी तत्व जैसे पार्टिकुलेट मैटर, कार्बन मोनोऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड के तत्व बढ़ रहे हैं।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.योगेन्द्र त्रिखा का कहना है कि बढ़ता वायु प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सांस और अस्थमा रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ऐसे हालात में बेहतर होगा कि रोगी घरों में ही रहें। घरों से बाहर निकलने पर बढ़े वायु प्रदूषण से समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें