फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एक्यूआई 338... आंखों में जलन, सांस लेना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हवा की गुणवत्ता का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को एक्यूआई 338 रिकॉर्ड किया गया। सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम हो जाने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वायु प्रदूषण के कारण आंखों में जलन का अहसास हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात का न्यूनतम तापमान 15.6 रिकॉर्ड किया गया, जबकि बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री रहा था। रात के तापमान में गिरावट से ठंड का प्रकोप बढ़ गया। शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। मेरठ-करनाल, पानीपत-खटीमा और दिल्ली-दून हाईवे पर वाहनों की रफ्तार प्रभावित रही। एक्यूआई 338 पर पहुंच जाने के कारण सांस के रोगियों को सबसे ज्यादा मुश्किलें उठानी पड़ी। जिले में हवा की गुणवत्ता का स्तर लगातार खराब बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें