फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्यूआई 212 : आंखों में परेशानी और सांसों पर संकट

विज्ञापन
भोपा में कोहरे से गुजरता बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव शुरू हुआ है। सर्दी के साथ हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी है। रविवार को एक्यूआई 212 रिकॉर्ड किया गया। सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहा। आंखों में जलन का एहसास हुआ।
विज्ञापन

हवा की गुणवत्ता खराब होने से सांस के रोगियों के लिए मुश्किलें खड़ी होने लगी है। शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
रविवार तड़के जिले में कोहरे का असर देखने को मिला। रोहाना कलां, भोपा और पीनना समेत अन्य क्षेत्रों में कोहरे की चादर छाई रही। सुबह के समय कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दिन में धूप खिल जाने के कारण ठंड से राहत मिली और दोपहर में हवा की गुणवत्ता भी ठीक रही। शाम होते-होते फिर एक्यूआई बढ़ गया। अधिकतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि शनिवार का पारा 25.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।
-
मास्क का प्रयोग करें, गर्म पानी पिएं : सीएमओ
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया का कहना है कि हवा की गुणवत्ता खराब होने की स्थिति में मास्क का प्रयोग करना चाहिए। इससे सांस के रोगियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा चश्मे का प्रयोग करने से आंखों में जलन से राहत मिलेगी। मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में यह जरूरी है कि सुबह-शाम गर्म पानी का सेवन करें। बुजुर्गों और बच्चों का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है। कपड़े की लापरवाही से बीमारियां घेर सकती है।
विज्ञापन

-
बुढ़ाना में हवा की गुणवत्ता अधिक खराब
जिले में हवा की गुणवत्ता के मामले में बुढ़ाना में स्थिति अधिक खराब रही। इसके अलावा शहर की भरतिया कॉलोनी, मोती बाजार और गांधीनगर में भी हवा की गुणवत्ता खराब होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।
-
नियमों का पालन करने के निर्देश
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी गीतेश चंद्रा की ओर से फैक्टरी संचालकों को ग्रेप-1 व्यवस्था में नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। मानकों का उल्लंघन मिला तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें