कस्बे में गांधी इंटर की छात्रा अंशिका ने किया टॉप
मुजफ्फरनगर, चरथावल। कस्बे में गांधी इंटर कॉलेज की छात्रा अंशिका ने सर्वाधिक 403 अंक पाकर कस्बे में टॉप किया। प्रधानाचार्य डा. मनोज गुप्ता ने बताया कि इंटरमीडिएट के सभी वर्गों में औसत रिजल्ट 93.63 प्रतिशत रहा। मानविकी वर्ग में अंशिका ने 403, पूजा ने 376 और शिवानी 373 एवं व्यावसायिक वर्ग में कुल 1000 अंकों में सुहैल मलिक 765 और वर्षिका मलिक 746 अंक हासिल किए। वहीं हाईस्कूल का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा।
जय हिंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक चौधरी विजय त्यागी ने बताया कि इंटर का रिजल्ट 95.89 प्रतिशत रहा। कॉलेज के तनीक्षा 367, अनस और कैलाश 362 और खुशी 360 अंक पाकर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। हाईस्कूल का रिजल्ट 94.2 प्रतिशत रहा। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या निशा तायल ने बताया कि हाईस्कूल का रिजल्ट 97.65 प्रतिशत रहा। लुहारी खुर्द की अभिलाषा सैनी ने 483, कस्बे की आईशा परवीन 482 और कुल्हेड़ी गांव की आफरीन जहां को 479 अंक मिले। इंटरमीडिएट का रिजल्ट 92.78 प्रतिशत रहा।