फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत्यु भोज पर सर्वसम्मति से प्रतिबंध लगाने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। जाट महासभा की बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर कर ही समाज का विकास को सकता है। इस दौरान मृत्यु भोज पर सर्वसम्मति से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गई।
बुधवार को जाट महासभा की एक बैठक गांव मंदौड़ में चौधरी राजवीर सिंह के निवास पर संपन्न हुई। अध्यक्षता चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने की। उन्होंने महासभा की पत्रिका छपवाने, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाने और संगठन की एकजुटता पर बल दिया। वक्ताओं ने सर्वसम्मति से मृत्यु भोज में केवल दूर के अतिथियों को सादा भोजन कराने और अन्य गांव तथा क्षेत्र के लोगों के लिए प्रतिबंधित का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। 100 वर्ष की आयु से ऊपर वाले किसी व्यक्ति के स्वर्गवास होने पर सबको सादा भोजन उसकी तेहरवीं में कराने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन संतोष कुमार वर्मा ने किया। बैठक में अनिल कुमार प्रधान, ओमवीर सिंह प्रधान, वीरेंद्र सिंह मास्टर, चंद्रपाल सिंह, प्रमोद डायरेक्टर इंद्रपाल, हरेंद्र प्रधान, संतोष वर्मा, धर्मेंद्र आर्य, अरविंद आर्य, चौधरी नरेंद्र सिंह, राज सिंह, अभिषेक काकरान, तिलक सिंह आर्य, सेंसर पाल, राजवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें