संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित श्री संत मंडल आश्रम गरीब दासी में ब्रह्मलीन स्वामी श्यामानंद महाराज की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। दूर दराज क्षेत्रों से आए साधु-संतों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शत शत नमन किया।
हरियाणा से आए झज्जर छुड़ानी धाम के महामंडलेश्वर अवधूत स्वामी ब्रह्म स्वरूप महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन संत स्वामी श्यामानंद महाराज उच्च कोटि के संत थे, जिन्होंने जीवन भर समाज को दिशा देने का काम किया है।। हमें संत महापुरुषों के बताए गए रास्ते पर चलना चाहिए। संयोजक स्वामी विचारानंद उर्फ छोटू महाराज, भिवानी के महंत ज्ञानदास स्वामी, गोपाला नंद महाराज, हीरानंद महाराज, मदन गिरी महाराज, फूल गिरी महाराज, निजानंद महाराज, ज्ञानानंद महाराज, मलूकानंद महाराज, कपिलानंद महाराज, आत्मानंद महाराज, राम प्रसानंद आदि ने संबोधित किया।
इससे पूर्व जगतगुरु आचार्य गरीब दास महाराज की अमृतमयी वाणी एवं अखंड पाठ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक रामकुमार शर्मा, ट्रस्ट के खेम सिंह चौहान, काशी राम गोयल, क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष सतपाल सिंह, सतवीर वर्मा, सुरेश, कुलबीर, अंगूरा, रतिराम, ओमपाल चौहान आदि मौजूद रहे।