फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों के साथ घूमता देखा गया था अंकुर, खुलासे के लिए तीन टीम गठित

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : सिसौली में युवक की हत्या के मौजूद ग्रामीण और पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कस्बा सिसौली में स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारी अंकुर की हत्या करने वाला कोई परिचित ही है। पुलिस ने कई बिंदुओं पर अपनी जांच को आगे बढ़ाया है। सिर में गोली लगी या चोट, पुलिस के साथ खुफिया विभाग टीम ने भी जांच-पड़ताल शुरू की है। खुलासे के लिए तीन टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

दरअसल, अंकुर की ड्यूटी बागपत में 108 एंबुलेंस पर है। उसकी शादी लगभग तीन साल पहले हुई थी। पुलिस की माने तो वह नशा करने का आदी था। बुधवार सुबह घर से वह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से चला तो जरूर, लेकिन ड्यूटी पर पहुंचा नहीं, वह किसी के साथ क्षेत्र में ही घूमता रहा। यह खबर पाकर अंकुर के पिता ने बेटे के मोबाइल पर काल की, लेकिन काल रिसीव नहीं हुई थी।
पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि अंकुर दो युवकों के साथ बुधवार को क्षेत्र में ही घूमता रहा था। उसकी हत्या करने वाले भी परिचित ही है। इसके बाद पुलिस ने इस बिंदू के साथ ही कई अन्य बिंदुओं पर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा अंकुर के सिर पर चोट बताई जा रही है। जबकि क्षेत्रीय लोग सिर में गोली मारना बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि गोली मारी या सिर में चोट, यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो पाएगा। हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

हत्या के कारण तलाश रही पुलिस
अंकुर की हत्या कर दी गई, उसकी हत्या के बाद एक साथ कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। पुलिस को अभी किसी भी सवाल का जवाब नहीं मिला है। पुलिस हत्या के कारण को तलाश रही है। वहीं एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि हत्या का खुलासा जल्द किया जाएगा। खुलासा करने के लिए तीन टीम बनाई है।
श्मशान घाट में ही हुई हत्या
सीओ फुगाना शरद चंद्र शर्मा ने बताया कि श्मशान घाट में युवक का शव हाथ पैर बंधी हालत में मिला था। मौके पर खून पर पड़ा मिला। युवक की हत्या श्मशान घाट में ही की गई है। हत्यारों तक पहुंचने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें