फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दोना फैक्टरी संचालक अंकित को कोर्ट में किया पेश, पलवल जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मांडी के दोना फैक्टरी के संचालक अंकित बालियान को बृहस्पतिवार को पलवल जेल से सीजेएम कोर्ट में भारी पुलिस सुरक्षा में लाकर पेश किया गया। अभियुक्त पर नेपाल के अर्जुन की हत्या और मजदूरों के उत्पीड़न का आरोप है।
विज्ञापन

हरियाणा की पलवल जेल से मांडी निवासी अंकित बालियान को दोपहर में कोर्ट में पेश किया गया। शाम के समय उसे हरियाणा पुलिस कोर्ट के आदेश पर वापस लेकर चली गई। इससे पहले कोर्ट में तितावी पुलिस ने मांडी की दोना फैक्टरी में मजदूरों को यातनाएं देकर काम कराने व एक मजदूर की हत्या के मामले के बारे में कोर्ट में अपना पक्ष रखा।
कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आरोपी अंकित बालियान को तितावी थाने में दर्ज रिपोर्ट व कार्रवाई में शामिल कर लिया। उसका 14 दिन का रिमांड बनाकर हरियाणा की पलवल जेल में ले जाने का आदेश दिया। nयह बोला अंकित बालियान : हरियाणा पुलिस ने बी वारंट पर अंकित बालियान को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से वापस आते समय पत्रकारों के पूछने पर उसने कहा कि उसने किसी को नहीं मारा। उस पर झूठे आरोप लगाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें