फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अंकित बालियान को आर्म्स एक्ट के मामले में मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। तितावी क्षेत्र के गांव मांडी की दोना-पत्तल फैक्टरी प्रकरण में मुख्य आरोपी अंकित बालियान को आर्म्स एक्ट के मामले में जमानत मिल गई है। आरोप है कि सह-अभियुक्त शिवा त्यागी से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए थे, जबकि अंकित से कोई बरामदगी नहीं हुई।
विज्ञापन

तितावी पुलिस व एसओजी टीम ने 22 जून को गांव मांडी की दोना-पत्तल फैक्टरी की जांच कर एक दर्जन मजदूरों को बंधनमुक्त कराया था। प्रकरण में मांडी निवासी प्रदीप बालियान, रबित, अंकित बालियान व बुढ़ाना के गांव उकावली निवासी शिवा को गिरफ्तार किया था।
फैक्टरी मालिक के चाचा विपिन बालियान को जांच के बाद आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने जांच में अंकित बालियान को दोना फैक्टरी में मजदूरों को बंधक बनाने और नेपाल के मजदूर की गैर इरादतन हत्या के मामले में भी आरोपी बनाया था। आरोपी को हरियाणा के होडल थाना पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया था।
विज्ञापन

जांच के दौरान अंकित और सह-अभियुक्त शिवा त्यागी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया था। आरोप है कि सह-अभियुक्त शिवा त्यागी से एक तमंचा और कारतूस आदि बरामद हुए थे, जबकि अंकित से कोई बरामदगी नहीं हुई।
बाद में विवेचक ने सामूहिक आरोप पत्र अन्य धाराओं के साथ-साथ आर्म्स एक्ट की धारा 3/5/35 में भी अंकित के खिलाफ कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने संज्ञान लेकर वारंट भी इसी धारा में तरमीम कर दिया। बचाव पक्ष के प्रार्थनापत्र पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) से जमानत मंजूर हो गई है।
-
ये था मामला
मांडी निवासी अंकित बालियान ने अपने फैक्टरी में राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, यूपी, मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रहने वाले मजदूरों को बंधक बनाया था। मारपीट करते हुए भूखा रखकर उनसे काम कराया जा रहा था। राजस्थान निवासी मजदूर विक्रम किसी तरह भाग कर तितावी थाने पहुंचा था। इसके बाद पुलिस ने श्रम विभाग की टीम की मदद से मजदूरों को बंधन मुक्त कराया था।

-
बंधन मुक्त कराएं मजदूर

रामू, नैनीताल
सोनू चौहान, आगरा

संतोष हेमाराम, बिहार
शिवम कुमार, औरैया

नारायण मेताव, छत्तीसगढ़
राज हंस, बिहार

रंजीत, मुजफ्फरपुर
उज्ज्वल, बिहार

दिलशाद, अमरोहा
जगदीश, सीतापुर

साहिल, सोनीपत
संतोष हैनवरण, बिहार


दो आरोपियों पर नेपाल के अर्जुन की हत्या का आरोप
वर्ष 2025 में मांडी के जंगल से एक शव मिला था। पुलिस ने मजदूरों के बयानों व जांच के बाद उस शव को फैक्टरी के मजदूर नेपाल निवासी अर्जुन टोपी का मानते हुए दर्ज रिपोर्ट में हत्या की धारा बढ़ाई। हत्या का आरोपी अंकित बालियान व शिवा को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें