फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग किसान के परिजनों से बदसलूकी पर आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग किसान के परिजनों से बदसलूकी पर आक्रोश
विज्ञापन

छपार। दिल्ली-दून हाईवे पर छपार स्थित टोल प्लाजा पर चल रहे भाकियू के अनिश्चितकालीन धरने के 55वें दिन पदाधिकारियों ने गांव मेघाखेड़ी निवासी दिव्यांग के परिजनों से विद्युत निगम के अफसरों द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने की निंदा की। इसके साथ ही किसानों के खिलाफ दर्ज हो रहे मुकदमों के विरोध में पुरकाजी थाने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में छपार टोल प्लाजा पर चल रहा भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना लगातार 55वें दिन भी जारी रहा। रविवार को धरने पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि गांव मेघाखेड़ी निवासी दिव्यांग किसान अशोक कुमार पर बिजली बिल की धनराशि बकाया है। आरोप लगाया कि गत दिवस पुरकाजी बिजलीघर के जेई अपनी टीम के साथ दिव्यांग किसान के घर पहुंचे और उसकी गैर मौजूदगी में पत्नी व परिजनों के साथ बदसलूकी की। आरोप है कि दिव्यांग किसान की पत्नी से धक्कामुक्की भी की गई। इसके बाद विद्युत निगम की ओर से कुछ किसानों के खिलाफ पुरकाजी थाने में एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा भी पंजीकृत करा दिया गया। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि पुरकाजी थाना पुलिस व विद्युत निगम की यह गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाकियू हाईकमान से बात कर इसके विरोध में पुरकाजी थाने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। भाकियू ब्लॉक सचिव सतेंद्र कुमार, ग्राम अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, यशबीर सिंह, मांगेराम, मनोज मेघा, अमित, फरमान, मिंटू, सोनू, इकबाल कुरैशी और ललित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें