फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबंदी के बावजूद शहर से गुजर रहे कांवड़िये

विज्ञापन
विज्ञापन
पाबंदी के बावजूद शहर से गुजर रहे कांवड़िए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के चलते लगातार दूसरी बार प्रदेश सरकार द्वारा सूबे में कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद शहर से कांवड़ियों का गुजरना जारी हो गया है। प्रदेश सरकार ने इससे पहले 25 जुलाई को कांवड़ यात्रा के आयोजन को अनुमति दे दी थी, लेकिन बाद में इस अनुमति को वापस लेते हुए कांवड़ यात्रा को प्रतिबंधित कर दिया गया। उहापोह की स्थिति में सूबे से बड़ी संख्या में लोग कांवड़ लेने के लिए निकल गए। इनमें अधिकांश हरियाणा व राजस्थान से आने वाले कांवड़िये शामिल हैं। ये कांवड़िये अब हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हुए जनपद में पहुंचने लगे हैं। रविवार को कई कांवड़ियों ने कांवड़ के साथ शहर में प्रवेश किया, जहां शिवचौक पर माथा टेककर व शिव प्रतिमा की परिक्रमा करने के बाद वे गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें