फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक पीएम का पुतला फूंका, आक्रोश जताया 

Sat, 24 Sep 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पाकिस्तान का पुतला फूंकते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कश्मीर की घटना के बाद से लोगों को आक्रोश थमा नहीं है। पाक प्रधानमंत्री के लोग पुतले फूंक रहे हैं। शहीद सैनिकों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नईमंडी में नवाज शरीफ का पुतला जलाया। कैंडिल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, हरीश अहलावत, शरद शर्मा, अशोक कुमार, सुनील चौधरी, पंकज माहेश्वरी, सरिता गौड़, अतुल सैनी, श्याम सिंह, सुुखदर्शन बेदी, प्रमोद शर्मा, हरेंद्रपाल, सुशील गोयल, हरीश गोयल, ओमकार कश्यप, अवनीश सैनी आदि मौजूद रहे।      
विज्ञापन

 
नवराज्य निर्माण महासंघ ने डीएम के माध्यम से पीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया कि सीमा पर देश की रक्षा करते वक्त जिन सैनिकों ने शहादत दी है, केंद्र सरकार उनके परिवार को सरकारी नौकरी दे। प्रत्येक परिवार को एक करोड़ नकद दिए जाए। राज्य सरकार प्रत्येक शहीद के परिवार को बीस लाख की आर्थिक सहायता दे। अन्य मार्गों के नाम देश के शहीदों के नाम पर रखे जाएं। रामपाल मांडी, सीमा मलिक, उमादत्त शर्मा, मधुसूदन अग्रवाल, नत्थू सिंह, मदन मोहन शर्मा, राजकुमार राणा, मधु माहेश्वरी, विनोद गोयल, खचेडू सिंह, योगेंद्र शर्मा, रणवीर सिंह, आलोक आदि मौजूद रहे।    
  
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर यूथ ब्रिगेड ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। तरुणपाल, रतनपाल धनगर, रमेश पाल, हरेंद्र पाल, रविंद्र पाल, राजसिंह पाल, अंकित पाल, सचिन पाल, अर्जुन पाल, विभोर पाल, सुमित पाल, आदेश पाल, मोहित पाल, अजय पाल, नीरज पाल, मोनू पाल आदि रहे। गांव जटनंगला में भगत सिंह कोरी के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। धर्मेंद्र सिंह, गुंजन, महेश शर्मा, हरिमोहन, अंशुल, पवन, राहुल आदि रहे। मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। डॉ सत्यवीर आर्य ने तुलसी पार्क में हवन किया। पूर्व विधायक अशोक कंसल, संजय अग्रवाल, सुनील सिंघल, राकेश शर्मा, रुपेंद्र सैनी, महावीर सिंह राठी ने दीप प्रज्ज्वलित किया।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें