फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय में बढ़ोतरी से खुश नजर आईं आंगनबाड़ी

विज्ञापन
कृषि प्रदर्शनी में आयोजित आंगनवाडी कार्यकत्री सम्मेलन में मौजूद कार्यकत्री। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मानदेय में बढ़ोतरी से खुश नजर आईं आंगनबाड़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नुमाइश पंडाल में एकत्र हुईं। पंडाल में सीएम योगी के कार्यक्रम का लाइव सभी ने देखा और सुना। मुख्यमंत्री द्वारा मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खुश नजर आईं।
विज्ञापन

नुमाइश ग्राउंड के पंडाल में कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक उमेश मलिक, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में डीएम सीबी सिंह और सीडीओ आलोक यादव मौजूद रहे। जिले भर से आई आंगनबाड़ी ने लखनऊ से सीएम योगी का भाषण स्क्रीन के माध्यम से सीधे सुना। मुख्यमंत्री की घोषणा की सभी आंगनबाड़ी ने तालियां बजाकर स्वागत किया। संचालन अपर सांख्यिकीय अधिकारी दिग्विजय सिंह ने किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में एक हजार रुपये, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में 750 रुपये एवं सहायिकाओं के मानदेय में 350 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें