फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पुराने नौकर ने की थी गैस एजेंसी में चोरी, गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 3.63 लाख रुपये किए बरामद, पुलिस टीम को किया पुरस्कृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मीरापुर पुलिस ने एचपी की गैस एजेंसी से तीन लाख 83 हजार रुपये चोरी की घटना का खुलासा किया है। चोरी गैस एजेंसी में पहले नौकरी करने वाले युवक ने की थी, उससे तीन लाख 63 हजार रुपये बरामद हुए हैं। एजेंसी मालिक अशोक कुमार ने पुलिस टीम को 11 हजार रुपये नकद इनाम दिया।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 19 जनवरी की रात मीरापुर में मुझेड़ा सादात के पास एचपी की आयुष गैस एजेंसी के कार्यालय से तीन लाख 83 हजार रुपये चोरी किए गए थे। पुलिस ने आरोपी जनपद हाथरस के थाना सादाबाद के गांव पिपराई निवासी अंकित को बुधवार शाम बिजनौर रोड पर मुंतजिर कॉलोनी जाने वाले रास्ते से पकड़ लिया, उससे तीन लाख 63 हजार रुपये बरामद हुए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यह रकम उसने गैस एजेंसी से चोरी की थी। 20 हजार रुपये उसने खर्च कर लिए। वह वर्तमान में कस्बा मीरापुर में ही योगमाया मंदिर के पास रह रहा था। चार माह पहले तक इसी गैस एजेंसी पर डेढ़ माह तक मजदूरी की थी। इसके बाद उसने नौकरी छोड़ दी।19 जनवरी को वह कार्यालय का ताला तोड़ कर अंदर घुस गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान सीसीटीवी फुटेज से भी हो गई थी, उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस ने आरोपी से चोरी किए गए तीन लाख 63 हजार रुपये बरामद किए हैं। वहीं आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें