फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वृद्ध ने गंग नहर में लगाई छलांग, मौत

Sun, 31 Aug 2025 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। सहारनपुर निवासी वृद्ध ने गंग नहर में छलांग लगा दी। पास से गुजर रहे एक युवक ने उसे तैर कर बाहर निकाला और सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा है। जेब से निकले कागजों के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शनिवार को एक 70 वर्षीय वृद्ध ने गंगनहर में छलांग लगा ली थी। वहां से गुजर रहे एक युवक ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वृद्घ की जेब से निकले कागजों के अनुसार, वृद्ध की पहचान सहारनपुर निवासी रामकिशन के रूप में हुई। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह घर से आज ही यह कह कर चले थे कि वह अपनी ससुराल ककरौली जा रहा है। एक वर्ष पूर्व वृद्ध की पत्नी की मौत हो गई थी। उसी समय से उनकी मानसिक स्थिति सही नही थी। थाना पुलिस ने बताया कि परिजन शव को अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें