फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर के बीच सूरज ने दी राहत

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में ठिठुरन भरी ठंड में महावीर चौक से गुजरते राहगीर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिन में शीतलहर के बीच कुछ देर के लिए सूरज निकला तो लोगों को राहत मिली। दोपहर के समय छाए बादल ने फिर से ठंडक को बढ़ा दिया। सुबह-शाम और रात में सर्दी से आम जनजीवन प्रभावित है।
विज्ञापन

सुबह के समय कोहरा कुछ देर के लिए ही रहा, इसके बाद आकाश साफ हो गया। दिन में शीतलहर के चलने से सर्दी लगातार बनी रही। दिन में सूरज निकलने से लोगों को कुछ देर के लिए राहत जरूर मिली, लेकिन दोपहर बाद आकाश में बादल छाने ने एक बार फिर सर्दी बढ़ गई। सुबह-शाम में सर्दी बहुत अधिक है और रात में गलन भरी सर्दी हो रही है। सर्दी के चलते सुबह के समय बाजार बहुत देरी से खुल पा रहे है और शाम को जल्दी बंद हो रहे है। आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। सुबह और शाम में लोग मजबूरी में ही घर से बाहर निकल रहे हैं। अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आद्रता 90 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें