फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाकों के बीच बिटिया बोली, पापा मैं सुरक्षित लौट आउंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
भौराकलां। यूूक्रेन के इवानो शहर में बार-बार धमाके हो रहे हैं। लोग अपने घरों और बंकरों में छिपे हुए हैं। सिसौली की खुशी बालियान ने अपने पिता योगेश से वीडियो कॉल के जरिए कहा कि आप चिंता मत करना, मै सुरक्षित लौट आउंगी।
विज्ञापन

कसबे की नई आबादी निवासी पूर्व चेयरमैन शकुंतला देवी की पौत्री और भाजपा नेता योगेश बालियान की बेटी खुशी इवानों में एमबीबीएस की प्रथम वर्ष की छात्रा है। परिजन बार-बार कॉल कर हालचाल पूछ रहे हैं। खुशी ने परिजनों को बताया कि इवानो में किए गए हमले में सार्वजनिक संपत्तियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। एयरपोर्ट से आवागमन बंद हो गया है। स्थानीय प्रशासन ने कई जगह बंकर बनाए हैं, जिनमें सैकड़ों लोग पनाह लिए हुए हैं। चिंतित परिवार को बेटी ने कहा कि हालात मुश्किल है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय दूतावास के अलावा यूक्रेन के स्थानीय अधिकारी लोगों की सुरक्षा पर ध्यान दे रहे हैं। बार-बार मैसेज भेजे जा रहे हैं। बिजली और पानी की आपूर्ति को सुचारू रखने का प्रयास किया जा रहा है। योगेश बालियान ने कहा कि बेटी की चिंता है, लेकिन वह पूरे परिवार का हौसला भी बढ़ा रही है।
पहले आएंगे प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं
चरथावल। न्यामू निवासी यूक्रेन में एमबीबीएस तृतीय वर्ष की पढ़ाई करने वाले वैभव त्यागी ने बताया भारत सरकार पोलैंड के एयरपोर्ट के जरिए एक हवाई जहाज में एक यूनिवर्सिटी 500 युवकों को निकालने की व्यवस्था कर रही है। पहले जत्थे में प्रथम वर्ष के छात्र-छांत्राओं को निकालना निर्धारित किया है। यूक्रेन से पोलैंड बॉर्डर पर उनसे बस का किराया और भारत द्वारा भेजी जा रही फ्लाइट के किराए के टिकट के रुपये मांगे जा रहे है। इस बात को लेकर वह दुविधा में है कि क्या भारत सरकार फंसे युवकों से किराया लेकर निकाल रही है या मुफ्त। उनके पिता ललित और मां अमृता लाडले बेटे का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें