फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरदीप कुमार चुने गए मिस्टर उत्तराखंड

विज्ञापन
उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के मिस्टर उत्तराखंड 2022 को सम्मानित करते श्रीराम कालेज के डा - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अमरदीप कुमार चुने गए मिस्टर उत्तराखंड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता अमरदीप कुमार मिस्टर उत्तराखंड 2022 चुने गए हैं। शिक्षकों में खुशी का माहौल है। संस्था में लौटने पर उनका अभिनंदन किया गया।
कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि एनपीसी मिस्टर उत्तराखंड-2022 प्रतियोगिता ऋषिकेश में श्रीपरशुराम हॉल भारत मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सभी भार वर्गों के लगभग 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अमरदीप कुमार ने 75-80 भार वर्ग में 14 प्रतिभागियों को हराकर बॉडी बिल्डिंग मिस्टर उत्तराखंड-2022 का खिताब अपने नाम कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने अमरदीप कुमार को प्रतीक चिह्न देकर बधाई दी। प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने अमरदीप कुमार के महाविद्यालय लौटने पर उन्हें सम्मानित किया। अमरदीप कुमार ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच अभिषेक धीमान को दिया। कोषाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, प्रवक्ता भूपेंद्र कुमार, डॉ. अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, प्रशांत कुमार, सुनील कुमार और साक्षी शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें