फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परोपकार करने वाले को सदा याद रखें: साध्वी सुमंगला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। श्री श्वेतांबर जैन स्थानक में प्रवचन करते हुए जैन साध्वी सुमंगला ने कहा कि परोपकार से बड़ा कोई पुण्य नहीं होता। परोपकार करने वाले को सदा याद रखना चाहिए। हमें उपकारियों पर भी परोपकार करना चाहिए।
विज्ञापन

जैन स्थानक में जैन साध्वियों का चतुर्मास कार्यक्रम जारी है। जैन साध्वी सुमंगला ने प्रवचन करते हुए कहा कि हमें अपने उपकारियों पर भी परोपकार करना चाहिए। परोपकार से बड़ा कोई पुण्य नहीं होता। परोपकार करने से हमारे मन की शुद्धि होती है। हमारे बच्चों में अच्छे संस्कार आते हैं। इस अवसर पर समायक दिवस भी मनाया गया। बच्चों के प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने जैन साध्वियों से विभिन्न विषय पर सवाल किए। विजेता बच्चों को प्रोत्साहन के रूप में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जयप्रकाश जैन, सुभाष, आनंद, मुकेश, उत्तम जैन, मोहित, नरेश, नितिन, रेनू जैन, बरखा, शालिनी, सुनीता, अनीता जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें