एसडीएम को ज्ञापन देने जाते राजूपुर के ग्रामीण
- फोटो : DEVBAND
पात्रों के राशन कार्ड गलत तथ्य के आधार पर काटने का आरोप
देवबंद। राज्जुपुर के ग्रामीणों ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले कई परिवारों के राशन कार्ड बिना जांच व गलत तथ्य दिखाकर काटने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मामले की जांच की मांग की है।
राज्जुपुर निवासी हसीन, शमशाद, नजम, अहतेशाम, आजम, संजीत आदि ने एसडीएम राकेश कुमार सिंह को ज्ञापन में आरोप लगाया है कि उनके राशन कार्ड बिना जांच व बगैर किसी सूचना के काट दिए गए है। जबकि वह इसकी पात्रता पूरी कर रहे हैं। इसके चलते कई परिवारों के बच्चे मेहनत मजदूरी करने को विवश हैं। आरोप लगाया कि यह गड़बड़झाला डीलर और आपूर्ति विभाग की मिलीभगत से हो रहा है। कार्ड बनवाने के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग भी की जा रही है। एसडीएम ने ग्रामीणों से कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, आपूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि सुविधा शुल्क लेकर राशन कार्ड बनाने का आरोप निराधार है।