फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिसंबर को लेकर जिले में अलर्ट

विज्ञापन
मीनाक्षी चौक पर पुलिसकर्मी यों को सुरक्षा के लेकर दिशा निर्देश करते एसएसपी । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जिले में अलर्ट, शहर में फ्लैग मार्च
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। छह दिसंबर के मद्देनजर जिले में ऐहतियातन अलर्ट किया गया है। बृहस्पतिवार को शहर में डीएम-एसएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। वहीं, पीएसी के साथ ही रिजर्व पुलिस बल को भी सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया है।
विज्ञापन

छह दिसंबर को अयोध्या में विवादित ढांचा ध्वस्तीकरण के मसले पर दोनों वर्गों के कुछ संगठन शौर्य दिवस व काला दिवस के रूप में मनाते रहे हैं। हालांकि नौ नवंबर को अयोध्या पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस विवाद का पटाक्षेप हो चुका है। इसके बावजूद शासन-प्रशासन सुरक्षा को लेकर किसी तरह की चूक करने को तैयार नहीं है। इसी के चलते छह दिसंबर को लेकर जिले में पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। शुक्रवार सुबह से ही जनपद में पीएसी की पांच कंपनियों के साथ ही पुलिस लाइन से जनपद के रिजर्व पुलिस बल को ड्यूटी में लगाया गया है। वहीं, शहर व देहात क्षेत्र के थानों में लगातार शांति समिति की बैठकें आयोजित कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। इसके अलावा, बृहस्पतिवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव के नेतृत्व में शहर में भारी फोर्स के साथ फ्लैग मार्च भी निकाला गया। शहर के शिवचौक से शुरू हुआ पैदल मार्च भगतसिंह रोड से होते हुए हनुमान चौक से शामली स्टैंड पहुंचा, वहां से संवेदनशील क्षेत्र मोहल्ला खालापार, फक्करशाह चौक व मीनाक्षी चौक होते हुए वापस शिवचौक पहुंचकर संपन्न हुआ। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि छह दिसंबर को लेकर ऐहतियातन अलर्ट रखा गया है। यदि किसी के द्वारा अफवाह फैलाने के साथ ही किसी तरह की हरकत की गई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान किसी भी तरह की भड़काऊ गतिविधि होने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नगर में पुलिसबल के साथ पैदल मार्च करते डीएम,एसएसपी एवं अन्य अधिकारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें