फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू सुप्रीमो को दिया अखिलेश का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी रविवार को किसान राजधानी सिसौली पहुंचे और भाकियू सुप्रीमो नरेश टिकैत से मुलाकात कर उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश दिया।
विज्ञापन

प्रमोद त्यागी ने भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत को बताया कि अखिलेश यादव किसान आंदोलन में शामिल किसानों की लगातार शहादत की संख्या बढ़ने से बेहद चिंतित हैं। सपा आंदोलनकारी किसानों के विरुद्ध पुलिस द्वारा दमनचक्र के जरिए फर्जी मुकदमो में गिरफ्तारी व नोटिस भेजकर उत्पीड़न करने को भाजपा सरकार के किसान विरोधी कृत्यों की निंदा करती है। सपा जिलाध्यक्ष ने नरेश टिकैत से अखिलेश यादव का संदेश साझा करते हुए कहा कि सपा किसान आंदोलन में किसानों व उनकी मांग के साथ मजबूती से खड़ी है। भाकियू सहित आंदोलनकारी किसान संगठनों को सपा का पूरा समर्थन है। सपा जिलाध्यक्ष के साथ सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल व सपा के जिला उपाध्यक्ष व किसान नेता राजीव बालियान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें