फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी ने अखिलेश को सौंपा चंदन का हाथ 

Wed, 20 Jul 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
रैली में शामिल होने जाते सीएम अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनसभा से पहले पूर्व डिप्टी सीएम स्वर्गीय नारायण सिंह की धर्मपत्नी जगवती के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। परिवार के बीच सीएम को देख 86 साल की उम्र पूरी कर चुकी संजय चौहान की मां ने सीएम को पोते चंदन चौहान का हाथ थमाया। बुजुर्ग महिला ने कहा कि मैं चंदन को तुम्हें सौंप रही हूं, इसलिए क्या सोचना है, यह सब आपकी जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नसीरपुर फार्म पहुंचकर सबसे पहले उप मुख्यमंत्री नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बीच मुख्यमंत्री चौहान परिवार से मिले। चंदन चौहान ने उन्हें दादी जगवती, मां अनुराधा चौहान, बहन मालविका, और पत्नी यशिका चौहान से मिलवाया। मुख्यमंत्री ने पूर्व उप मुख्यमंत्री नारायण सिंह की पत्नी जगवती देवी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

जगवती देवी ने अखिलेश यादव को आशीर्वाद देने के साथ ही अपने पौत्र चंदन चौहान का हाथ उनके हाथ में थमाते हुए कहा कि अब इसके खेवनहार आप हैं। यह आपके साथ रहेगा। इस दृष्य को देख चंदन की मां पूर्व सांसद संजय चौहान की पत्नी अनुराधा चौहान भी भावुक हो गईं। अखिलेश यादव ने विश्वास दिलाया कि चंदन की जिम्मेेदारी अब उनकी है।
विज्ञापन


राजनीति में वह चंदन को अपने छोटे भाई की तरह आगे बढ़ाएंगे। रैली स्थल से हेलीपैड तक जाते समय मुख्यमंत्री ने चंदन चौहान से पूछा कि वह किस सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने मीरापुर और खतौली की बात कही। इस पर मुख्यमंत्री ने चंदन से कहा कि वह चुनाव की तैयारी करें, उन्हें किस सीट से चुनाव लड़ना है, यह जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा।

सपा की दोबारा आएगी सरकार 
नसीरपुर गांव में हुई सीएम अखिलेश यादव की रैली में वक्ताओं ने सपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। कहा कि सूबे की सरकार ने बीते चार साल में जितना विकास किया है, उतना कोई सरकार 15 साल में नहीं कर सकती। वक्ताओं ने कहा  कि सूबे में सपा की दोबारा सरकार आएगी। 

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पूर्व मंत्री एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने अपने भाषण में कहा कि प्रदेश में बिजली, सड़क का विकास हुआ है। हर वर्ग के लिए सरकार ने योजनाएं लागू कर उन्हें क्रियान्वित किया है। विकास के जरिए ही सपा 2017 के चुनाव में भी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। वीरेंद्र ने यह भी कहा कि शामली में हुकुम सिंह ने पलायन का मुद्दा उठाकर पूरे समाज को कलंकित किया है।

युवा कल्याण राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर ने कहा कि  राजनीतिक लड़ाई विकास के नाम पर होनी चाहिए, जाति और धर्म के नाम पर नहीं। उत्तर प्रदेश आज विकास में देश का प्रथम प्रदेश बन गया है। जिसका श्रेय युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जाता है। श्रम मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि आज विपक्ष के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वो सांप्रदायिकता को अपना हथियार बना रहे हैं, जो समाज के लिए घातक है।

राज्य सभा सदस्य सुरेंद्र नागर ने कहा कि सपा सरकार ने अपने सभी वायदों को पूरा करके हर वर्ग का विकास किया है। सपा छात्रसभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान ने कहा कि प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। गुर्जर बिरादरी को सपा ने इतना दिया कि कभी किसी पार्टी ने नहीं दिया। राज्यमंत्री मुकेश चौधरी ने कहा कि जनता का हर मूलभूत सुविधाएं सरकार ने उपलब्ध कराई है। विपक्षी पार्टियां बौखलाई हुई हैं, उनके पास कोई चुनावी मुद्दा नहीं है। गौरव स्वरूप ने कहा कि बिजली, पानी, सड़क का
विकास सभी को नजर आ रहा है। कार्यक्रम आयोजक चंदन चौहान ने सीएम समेत सभी का आभार जताया। 

पूर्व सांसद तबस्सुम बेगम, सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, एमएलसी डॉ सरोजनी अग्रवाल, पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप, अरशद राही, संजय राघव आदि ने भी रैली को संबोधित किया। राजपूत बिरादरी की ओर से अब्दुल्ला राणा ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को शॉल भेंट किया। रैली में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री साहब सिंह सैनी, विधायक नाहिद हसन,  राजकुमार यादव, राज्यमंत्री महेश बंसल, मीरापुर प्रत्याशी इलियास कुरैशी,

पूर्वमंत्री उमा किरण, वसी अंसारी, प्रमोद त्यागी, राशिद सिद्दीकी, मुफ्ती जुल्फिकार, सोमपाल भाटी, मोहम्मद हसन कोही, जिया चौधरी, अंसार आढ़ती, सचिन त्यागी, सत्यवीर प्रजापति,  मौहम्मद अब्बास, मौलाना नजर मौहम्मद, साजिद हसन, शौकत अंसारी, राशिद अब्बासी, आदि भी मौजूद रहे। अध्यक्षता अनंतराम सिंह और संचालन डॉ अनिता सहगल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें