फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किसान भवन पर शुरू हुआ गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ

विज्ञापन
सिसौली में किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर अखंड पाठ में शामिल भाकियू प्रवक्ता
विज्ञापन
सिसौली। किसान मसीहा दिवंगत चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर सिख समाज की धार्मिक परंपरा के अनुसार किसान भवन में रविवार से श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ शुरू किया गया। पाठ का समापन छह अक्तूबर की सुबह धार्मिक विधि-विधान के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन

अखंड पाठ के आयोजन के साथ ही किसान भवन में आज से लंगर शुरू कर दिया गया है। लंगर में श्रद्धालुओं और किसानों के लिए प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। आयोजन में दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान एवं श्रद्धालु शामिल हुए। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत कार्यक्रम में शामिल रहे।
उन्होंने बताया कि गुरु ग्रंथ साहिब सिख धर्म का सर्वोच्च और पवित्र धार्मिक ग्रंथ है। इसमें गुरु साहिबानों और संतों की वाणी है, जो मानवता को सत्य, सेवा, समानता, प्रेम, विनम्रता और ईश्वर की भक्ति का संदेश देती है।
विज्ञापन

गुरु ग्रंथ साहिब जाति, धर्म और ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी मनुष्यों को एक समान मानने की प्रेरणा देता है। सिख परंपरा में गुरु ग्रंथ साहिब को जीवंत गुरु का स्वरूप माना जाता है। भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम छह अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन

सरदार जीवन सिंह, हरजीत सिंह, पलविंद्र सिंह, भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, गौरव टिकैत, गौरव बालियान, अमित सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें