फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58 साल से मंदिर में जल रही अखंड ज्योति

विज्ञापन
नगर के गांधी कॉलोनी स्थित माता वैष्णों देवी मंदिर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के गांधी कॉलोनी में स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। मां के दरबार में मांगी गई मन्नत पूरी होती हैं। पिछले 58 साल से मंदिर में अखंड ज्योति जल रही है।
विज्ञापन

नवरात्र में मां वैष्णो देवी का मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक बन गया है। सुबह-शाम पूजा के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर में मां दुर्गा का गुणगान किया जा रहा है। पुजारी पंडित यमुना प्रसाद ने बताया कि मंदिर में विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्ति विराजमान है। मां दुर्गा की पूजा के लिए विशेष तौर पर श्रद्धालु दूर-दराज से पहुंचते हैं। वर्ष 1964 में मां के दरबार में अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई थी, जो आज भी प्रज्ज्वलित है। सुबह-शाम मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। मंदिर में पूजा के लिए पहुंची गांधी कॉलोनी निवासी सपना ने बताया कि मंदिर में पहुंचने से मन को शांति मिलती है। उनके मन की हर मुराद यहां आकर पूरी हुई है। श्रद्धालु गीता ने बताया कि मां दुर्गा भक्तों की सब मुराद पूरी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें