फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली के लिए रालोद की तैयारियां तेज

Fri, 11 Sep 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर में 12 सितंबर को होने वाले रालोद के किसान ,मजदूर महासम्मेलन के लिए रालोद नेताओं ने  ताकत झोंक दी है। कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर जनसंपर्क किया। 
विज्ञापन


रालोद के पश्चिमी उप्र संगठन प्रभारी  डॉ राजकुमार सांगवान ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल राजकीय इंटर कालेज के मैदान में जाकर तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौपी। कार्यकर्ताओं ने दतियाना, मंसूरपुर, पिनना, मेघाखेडी, जानसठ, तितावी, पुरकाजी आदि गांवों का दौरा कर किसान, मजदूरों से 12 सितंबर को महासम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन


 इस दौरान पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल राठी, जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, युवा रालोद के पश्चिमी उप्र अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान, संजय राठी, रामशरण कश्यप, युवा जिलाध्यक्ष हर्ष राठी, नगर अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, ताराचंद शास्त्री, प्रमोद, उदयवीर सिंह, इकबाल प्रधान,  विकास बालियान, भारतवीर, विनोद, नवीन राठी, धर्मेंद्र राठी, महकार सिंह, विक्रम, संजय वीर, रविंद्र, राहुल, जगपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें