फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमियादी धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं

Fri, 11 Sep 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डिग्री कॉलेजों में स्नातक की प्रथम कक्षाओं में प्रवेश नहीं मिलने पर छात्र-छात्राएं डीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति को भेजे ज्ञापन में विद्यार्थियों ने सीटे बढ़वाने की मांग की है।
विज्ञापन


विवि के डिग्री कॉलेजों में स्नातक की बीए, बीकॉम, बीएससी की प्रथम वर्ष की कक्षाओं में एडमिशन की प्रक्रिया एक माह से चल रही थी। कॉलेजों में निर्धारित सीट पूरी होने पर सैकड़ों छात्र-छात्राएं मेरिट लिस्ट में नाम आने के बावजूद प्रवेश से वंचित रहे गए।

शहर के एसडी डिग्री कॉलेज, डीएवी डिग्री कॉलेज, छोटूराम डिग्री कॉलेज में प्रवेश नहीं मिलने से पर छात्र-छात्राओं ने गुरुवार से डीएम कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इन विद्यार्थियों का कहना है कि जब तक उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने कुलपति को ज्ञापन भेज कर अवगत कराया कि प्रवेश नहीं मिलने से सैकड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। ऐसे में तत्काल महाविद्यालयों में सीटें बढ़वा कर उन्हें प्रवेश दिया जाए।

धरने में सूरज कुमार, विशाल कश्यप, अंकुश कुमार, शिखा, पूजा, रवि सैनी, मनोज, अमजद, कमल त्यागी, सन्नी, हरिओम, अनुज कुमार, जयवीर सिंह, अरुण कुमार, अनिल, सत्यम, रुबी, रुपम शर्मा, शिवम कुमार, भानू प्रताप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें