फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वायु प्रदूषण बरकरार, सांस के रोगी रहें सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिवाली के बाद से हवा में प्रदूषण की मात्रा बढ़ी है। सांस और अस्थमा रोगियों के लिए तो परेशानियां बढ़ी ही हैं, हृदय रोगियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर एक बार 300 को भी पार कर चुका है। हालांकि बृहस्पतिवार को एक्यूआई 204 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

एक सप्ताह में वायु गुणवत्ता खराब और बेहद खराब के बीच बनी हुई है। हवा में बढ़ते सूक्ष्मकण (पीएम 2.5) को लेकर लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। इन हालात में लोगों को हृदय रोगों से लेकर कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा हो सकता है। सांस और अस्थमा रोगियों की परेशानियां बढ़ रही हैं।
एनसीआर क्षेत्र में ग्रेप टू की पाबंदियां लागू हैं। दो दिन पहले एटूजेड चौराहा पर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी के निरीक्षण मेंं कूड़ा जलाने की घटना सामने आई थी। नगर पालिका को पत्र लिखकर ऐसे मामलों पर कार्यवाही के लिए लिखा गया था। निकायों को क्षेत्र में पानी के छिड़काव के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी गीतेश चन्द्रा का कहना है कि ग्रेप टू का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। मानकों का उल्लंघन करते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें