फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एआई ने संभाला टीबी रोगियों की पहचान का जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। क्षय रोग उन्मूलन में भी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) कारगर साबित होने लगा है। संदिग्ध टीबी मरीजों की हैंड हेल्ड मशीन से एक्स-रे जांच की जा रही है। विभागीय एप पर भेजे जा रहे एक्सरे कुछ ही क्षणों में बता देते हैं कि रिपोर्ट सामान्य है या बीमारी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। एक्सरे की जांच संबंधित चिकित्सक करते हैं और मरीज का स्वास्थ्य देखा जाता है जबकि मरीज को भी फिल्म सहित एक्स-रे रिपोर्ट वहाट्सअप पर भेज दी जाती है।
विज्ञापन

जनपद में टीबी उन्मूलन अभियान चल रहा है। इस वर्ष नौ हजार से अधिक टीबी मरीजों की पहचान की गई है, जिनका उपचार टीबी अस्पताल में जारी है। अस्पताल में प्रतिदिन दर्जनों संदिग्ध टीबी मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। लक्षणों के आधार पर मरीजों का एक्सरे करने की सुविधा टीबी अस्पताल में नहीं थी।
अगस्त माह से एचएलएफ पीपीटी यानी हिंदुस्तान लैटेक्स फैमिली प्लानिंग एंड प्रमोशन ट्रस्ट की ओर से ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए एक्स-रे की सुविधा शुरू की गई है। संस्थान की ओर से उपलब्ध कराई गई हैंड हेल्ड मशीन से प्रतिदिन हो रहे संभावित रोगियों के एक्सरे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद ली जा रही है। उपलब्ध कराए गए एप में एक्स रे को भेजा जाता है और कुछ ही देर में इसकी रिपोर्ट एआई दे देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें