फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालपुर में कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना होगी  

Tue, 23 May 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव जलापुर में निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शामली में कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना के लिए सोमवार को आईसीएआर (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) की कमेटी ने गांव जलालपुर में पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि भूमि का निरीक्षण कर लिया गया है, जिसके चलते जलालपुर में ही कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। 
विज्ञापन

सोमवार को उपजिलाधिकारी शामली एमपी सिंह ने टीम को जलालपुर ले जाकर चिह्नित भूमि का निरीक्षण कराया। जलालपुर गांव में कृषि विज्ञान केंद्र बघरा (मुजफ्फरनगर) का फार्म हाउस है, जिसको कई साल से शामली का कृषि विज्ञान केंद्र के रूप में स्थापित कराने की प्रक्रिया चल रही थी। जिला स्तर से इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। 
इसी के चलते सोमवार को कृृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉक्टर सुशील सोलमन के निर्देशन में आईसीएआर स्तर से गठित की गई थी। समिति द्वारा स्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि ग्राम जलालपुर में कृृषि विज्ञान केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए 10 एकड़ जमीन दी जाएगी। इस दौरान भारतीय गन्ना अनुसंधान केंद्र लखनऊ के निदेशक एडी पाठक, भारतीय कृृषि अनुसंधान परिषद कानपुर के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर रामवीर सिंह, कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर पीके सिंह, कृषि उपनिदेशक रामवीर कटारा और ग्राम प्रधान उमेश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें