फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की भलाई के लिए हैं कृषि कानून : बेनीवाल

विज्ञापन
जानसठ में क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जानसठ। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि कानून को लेकर विपक्षी पार्टियां किसानों को गुमराह कर रही हैं, जबकि कृषि कानून किसानों की भलाई के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का गांव सादपुर, जानसठ व सालारपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। सादपुर में ग्राम प्रधान विपिन चौधरी द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। वही जानसठ में पानीपत खटीमा राजमार्ग पर बृजेश रस्तोगी के निवास पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा जानसठ खंड के सह कार्यवाह प्रदीप संगल से बातचीत की। स्वागत करने वालों में नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेन्द्र भडाना, जानसठ नगर मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, अंकुर पाल, सतीश खटीक, पंकज कश्यप प्रेम प्रजापति, रेखा प्रजापति, महेश चंद शर्मा, गौरव भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें