फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून किसान हितों के लिए ऐतिहासिक अवसर : श्यामवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि कानून किसान बेहतर अवसर : श्यामवीर
विज्ञापन

देवबंद। भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसान हित के लिए बेहतर है। इसलिए किसानों को यह अवसर हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को लेकर किसान संघ की शुरू से स्पष्ट सोच है कि एमएसपी की गारंटी होनी चाहिए। कुछ सुधारों के साथ ठेका खेती होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा कानूनों पर बनी कमेटी के सामने किसान संघ के प्रतिनिधि अपनी बात दो बार रख चुके हैं। किसान संघ का स्पष्ट कहना है कि पहले गलती सरकार ने की थी कि उसने कानून बनाते समय किसानों से सलाह नहीं की। अब उससे बड़ी गलती आंदोलनकारी कर रहे हैं कि वह इन कानूनों में संशोधन को तैयार नहीं हैं। जबकि यह किसान हित के लिए ऐतिहासिक अवसर है। उनका कहना है कि देश का छोटा व सीमांत किसान इन कानूनों को अवसर मान रहा है। इन कानूनों के लागू होने के 3 से 5 साल के बाद ही पता चलेगा कि कानून किसानों के लिए कितने फायदेमंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें