फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चार मांगों पर सहमति, फिर शुरू हुआ जागाहेड़ी टोल

Sat, 13 Jan 2024 02:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जागाहेड़ी टोल प्लाजा के मुद्दे पर डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से बातचीत करते भाकियू नेता
विज्ञापन
- वायदाखिलाफी के बाद 23 की पंचायत में फैसला
विज्ञापन

फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। भाकियू टिकैत और प्रशासन के अधिकारियों के बीच दिनभर चली बातचीत के बाद देर रात जागाहेडी टोल शुरू करने पर सहमति बन गई है। किसानों की चार मांगे मान ली गई है। 23 जनवरी को टोल पर पंचायत होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात जागाहेड़ी टोल शुरू हो गया है। भाकियू के बघरा ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह ने बताया कि पहले विकास भवन सभागार में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर परमानंद झा के साथ किसानों की बातचीत हुई। भाकियू की ओर से प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान, भारतवीर पीनना, वीशू तितावी, मान सिंह और विकास लाटियान बातचीत में शामिल रहे। जागाहेड़ी से शिव मंदिर तक सर्विस रोड, कन्या इंटर कॉलेज तमक फुट ओवर ब्रिज, जागाहेड़ी की वाल्मीकि बस्ती में नाला और जागाहेड़ी से तितावी तक पुराने हाईवे को ठीक कराने पर सहमति बन गई है। जबकि पीनना फ्लाईओवर पर जल्द ही फैसला होगा। इसके बाद रात के समय एसडीएम जागाहेड़ी पहुंचे और टोल शुरू करा दिया। भाकियू टिकैत की 23 जनवरी को यहां होने वाली पंचायत में भविष्य की रणनीति को लेकर फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें