फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नैराना बिजलीघर तक लिंक रोड निर्माण पर सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक में जानसठ सड़क पर नैराना बिजलीघर विद्युत की 500 मीटर लिंक सड़क के निर्माण के लिए एनएचएआई ने सहमति प्रदान की। औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से खड़े होने वाले ट्रकों पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश एआरटीओ को दिए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित फेडरेशन भवन पर जिला उद्योग बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट फोरम की ओर से रखी गई नैराना बिजली घर तक 500 मीटर लिंक सड़क के निर्माण की मांग पर चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने नैराना विद्युत उपकेंद्र के सामने ओवरहेड लाइन के निर्माण की सुरक्षा के लिए अंडरग्राउंड या विद्युत पोल के माध्यम से केबल डालने के लिए एनएचएआई, विद्युत विभाग एवं औद्योगिक संगठनों को संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिससे समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन

बैठक में बीके टाईल्स के समीप लिंक सड़क निर्माण पर भी चर्चा हुई। ईओ पालिका डॉ.प्रज्ञा सिंह ने इस मामले में अवगत कराया कि संबंधित सड़क निर्माण कार्य का बजट तैयार कर 15वें वित्त आयोग की संस्तुति 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृति के लिए जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
जिलाधिकारी ने औद्योगिक संगठनों से आह्वान किया कि औद्योगिक आस्थान के मुख्य मार्ग पर एमडीए और नगर पालिका के साथ मिलकर सुंदरीकरण कराएं। संचालन सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार ने किया।
सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, फेडरेशन अध्यक्ष नीलकमल पुरी, सचिव अभिषेक अग्रवाल, लघु उद्योग भारती से जगमोहन गोयल, ऊर्जा निगम अधीक्षण अभियंता शहर मनोज कुमार यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें