फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन प्रदेश भर में पालिका के आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों को नियमित कराने के लिए आंदोलन की तैयारी कर रहा है। जिसको लेकर संगठन की ओर से कई जनपद के कर्मचारियों के साथ वर्चुअल बैठक का आयोजन कर प्रस्तावित आंदोलन की रूपरेखा पर मंथन किया गया।
कर्मचारी संगठन जिलाध्यक्ष बृजमोहन मोघा ने बताया कि संगठन की आगामी कार्यकारिणी बैठक से पहले आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने, शासन को नोटिस एवं सर्कुलर जारी करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में सुझाव दिया गया कि महर्षि वाल्मीकि जयंती एवं नवरात्र के बाद लखनऊ में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्चुअल बैठक में प्रयागराज, जौनपुर, झांसी, उरई, गोपीगंज समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से कर्मचारी प्रतिनिधि जुड़े। पुराने साथियों से दोबारा संवाद स्थापित कर उन्हें आंदोलन की मुख्यधारा में सक्रिय रूप से जोड़ने का सुझाव भी दिया गया। मो. सालिम, फिरोज खां, विकास कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें