फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस करोड़ का कारोबार प्रभावित, मरीज परेशान

Wed, 14 Oct 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ऑनलाइन दवा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर बुधवार को जिलेभर में दवा कारोबार बंद रहा। थोक और फुटकर दवा विक्रेताओं ने मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया। बाद में जंतर-मंतर पर धरने में शामिल होने के लिए दिल्ली कूच कर गए।
विज्ञापन


देशव्यापी आह्वान पर जिले में भी मेडिकल स्टोर और एजेंसी बंद रहीं। जिला परिषद मार्केट, अग्रवाल मार्केट, सदर बाजार में दवाइयों की थोक और फुटकर दुकानें बंद रहीं। जिला केमिस्ट एंड ड्रग्स एसोसिएशन के संरक्षक सतपाल सिंह, रविंद्र सिंह, दीपक अग्रवाल आदि के नेतृत्व में दवा कारोबारी जिला परिषद मार्केट में एकत्र हुए और मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

बाद में सभी जंतर-मंतर पर धरने में शामिल होने के लिए दिल्ली कूच कर गए। शहर के अलावा जिले में कसबों, नगरों में भी मेडिकल स्टोर बंद रहे। मेडिकल स्टोर और एजेंसी बंद रहने से करीब दस करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित रहा। उधर, मेडिकल स्टोर बंद रहने से मरीजों और तीमारदारों को दवाई नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें