(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पंत के नेतृत्व में बुधवार को अधिवक्ताओं ने नगर के मुख्य मार्ग से मार्च किया। राष्ट्रपति के नाम लिखित मांगपत्र तहसील परिसर में पहुंचकर एसडीएम को सौंपा गया।
बार संघ सचिव दीपेश गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि बांग्लादेश में असंवैधानिक व्यवस्था जोर पकड़ रही है। प्रधानमंत्री आवास में घुसकर बदतमीजी करना, महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाओं और अल्पसंख्यकों के प्रति किए जा रहे क्रूर व्यवहार को लेकर रोष है।
इस दौरान मुख्य रूप से अक्षत जैन, कपिल चौधरी, ज्ञानचंद सैनी अनुज गोयल, मांगे सिंह, दिनेश बंसल, विमल पोसवाल, आशुतोष बंसल, विकास गुप्ता, असलम अंसारी, जितेंद्र तोमर, साहिब आलम, हिलाल मेहंदी जैदी मौजूद रहे।